फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Corona vaccine has 14,480 doses

कोरोना वैक्सीन की 14,480 डोज आईं

Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The Corona vaccine has 14,480 doses
बांदा। जिले में कोविड-19 की 14,480 कोवीसील्ड डोज प्राप्त हो गई है। इन्हें कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। उधर, आयुष्मान भारत योजना में जनपद की प्रदेश स्तर पर 37वीं रैंक है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय और टास्क फोर्स समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम आनंद कुमार सिंह ने हेल्थ वेलनेस सेंटर की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में 30 वेलनेस सेंटर बनने थे। बताया कि अब तक 29 वेलनेस सेंटर बन चुके हैं। एक सेंटर जगह उपलब्ध न होने से नहीं बन पाया। अर्जुनाह गांव के स्थान पर जरर गांव में उप केंद्र को चिह्नित किया गया है। वर्ष 2019-20 में 44 और 2020-21 में 71 वेलनेस सेंटर बनना है। अब तक 60 वेलनेस सेंटर बन चुके हैं। डीएम ने आरईएस अधिशासी अभियंता को निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आशा भुगतान की स्थिति सीएचसी नरैनी, महुआ और बिसंडा में खराब पाए जाने पर डीएम ने असंतोष जताया। संबंधित एमओआईसी को चेतावनी जारी करने और आशाओं को हर माह भुगतान के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण में नरैनी और महुआ पीछे मिले। इस पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि आशाओं की जगह रिक्त होने से कामों में व्यवधान हो रहा है। इस पर डीएम ने एक हफ्ते के अंदर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। मुख्य जन आरोग्य मेला की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed