फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The contractor hanged himself

Banda News: किराए के मकान में रह रहे ठेकेदार ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The contractor hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास किराए के मकान में रह रहे ठेकेदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी राजाराम (60) तकरीबन 15 साल से शहर के चमरौडी चौराहा स्थित दयाल नगर में नरेश कुशवाहा के मकान में किराए से पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


वह मकान निर्माण कराने का ठेका लेता था। शुक्रवार को सुबह उसकी दो साइट चल रहीं थी। एक साइट में उसकी पत्नी सावित्री गई थी और दूसरी साइट में वह खुद गया था। दोपहर के समय वह अपने कमरे में आया और उसने कमरा बंद कर रस्सी से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद मकान मालिक ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसकी पत्नी को फोन से खबर दी।
विज्ञापन


साढ़ू लल्लू ने बताया कि राजाराम की तीन पुत्रियां हैं। दो की शादी हो गई है। घटना के समय उसकी पुत्री बहन की ससुराल में थी। उन्होंने फंदा क्यों लगाया। यह कारण अज्ञात है। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed