फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The car collapses, the electrician dies

कार खंती में गिरी, इलेक्ट्रीशियन की मौत

Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The car collapses, the electrician dies
घटनास्थल पर पलटी दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार कार खाईं में जा गिरी। कार चला रहे टावर इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। वह कार में अकेला था और सीट बेल्ट भी नहीं बांधे था। साथियों ने किसी वाहन द्वारा कार में टक्कर मारने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव का रूपेश सिंह कटियार (45) पुत्र हरीसेवक मोबाइल कंपनी में बांदा में इलेक्ट्रीशियन था। वह शहर के इंदिरा नगर में रहता था। रोजाना चिल्ला से पपरेंदा तक लगे मोबाइल टॉवरों की निगरानी करता था, साथ ही तकनीकी गड़बड़ियां दुरुस्त करने की भी जिम्मेदारी थी। वह रोजाना टॉवरों की पेट्रोलिंग करता था। बुधवार की रात सबादा गांव से कार से वापस आ रहा था।
विज्ञापन


आधी रात के बाद किसी समय उसकी कार मवई बुजुर्ग गांव के पास बांदा-बहराइच हाईवे पर गहरी खंती में जा गिरी और पलट गई। रूपेश की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस कर्मियों ने शव को अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि रूपेश के एक पुत्र है। उधर, रूपेश के साथ टॉवर कंपनी में काम करने वाले राजीव वाजपेयी (इंदिरा नगर) का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति से साफ जाहिर हो रहा है कि रूपेश की कार को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन पैतृक गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed