फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The arrangements made worse by the transfers of doctors

डाक्टरों के तबादलों से बदहाल हुईं व्यवस्थाएं

Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The arrangements made worse by the transfers of doctors
नरैनी। सीएचसी में बार-बार हो रहे स्थानांतरण से व्यवस्थाएं बदहाल होती जा रही हैं। बहेरी पीएचसी के डा. अजय प्रताप विश्वकर्मा को नरैनी सीएचसी का चिकित्साधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

25 जनवरी को सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. बीएस राजपूत का जिला जेल अस्पताल तबादला कर दिया गया। डा. देव को सीएचसी नरैनी का चिकित्साधिकारी बनाया गया था। 12 फरवरी को डा. राजपूत को जेल से हटाकर अतर्रा सीएचसी का चिकित्साधिकारी बना दिया गया।
विज्ञापन

15 जून को डा. राजपूत को एक बार फिर नरैनी सीएचसी का प्रभारी बनाया गया। दो जुलाई को सीएमओ ने डा. राजपूत के वित्तीय अधिकार समाप्त कर डा. देव तिवारी को नरैनी का चिकित्साधिकारी बनाया था, लेकिन 15 जुलाई को शासन के आदेश पर डा. राजपूत का स्थानांतरण झांसी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त को एक बार फिर सीएमओ ने डा. देव तिवारी को बहेरी और बहेरी के डा. अजय प्रताप सिंह को नरैनी का चिकित्साधिकारी बनाने का आदेश जारी किया है। शासन से अनियमितताओं की जांच के आदेश देने के बाद बार-बार तबादले किए जा रहे हैं। इस मामले में सीएमओ व कई चिकित्साधिकारी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed