{"_id":"60d4cbee8ebc3e09cd5c924d","slug":"the-appearance-of-four-major-intersections-and-parks-will-change-banda-news-knp6362430145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रमुख चौराहों और पार्कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रमुख चौराहों और पार्कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के मुख्य चौराहों और बदहाल पार्कों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण होगा। यह काम विकास प्राधिकरण द्वारा अवस्थापना निधि से किया जाएगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर मंडलायुक्त ने प्राधिकरण को इसके निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में चार प्रमुख चौराहों और चार पार्कों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के बाद कार्य योजना में पद्माकर चौराहा, बाबूलाल चौराहा, महाराणा प्रताप चौक और कालूकुआं चौराहा शामिल हैं। इसके अलावा पार्कों में आवास विकास ए-ब्लाक और आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला के बगल में स्थित पार्क और इंदिरा नगर में स्थित इंदिरा व एक अन्य पार्क का सुंदरीकरण के लिए चयनित किए गए हैं।
विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि सदर विधायक के प्रयास से प्रमुख चौराहों और पार्कों की जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण से सूरत सुधरेगी। अभी पार्कों में अतिक्रमण और गंदगी का आलम है।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण अभियंता के हवाले से विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि महाराणा प्रताप चौराहे के सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र कार्य शुरू होगा। अन्य चौराहों व पार्कों के लिए 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।