फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   TET today

आधा दर्जन स्कूलों में टीईटी आज

Sun, 18 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 18 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
TET today
जेएन डिग्री कालेज में टीईटी परीक्षा की सीटिंग प्लान करते कर्मचारी। - फोटो : amarujala
शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी में सोमवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों में बांदा जनपद के 6,804 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पूर्व संध्या में केंद्रों में सीट प्लानिंग का काम पूरा कर लिया गया। दो सैकड़ा से ज्यादा कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। हरेक परीक्षा केंद्र में पुलिस टुकड़ी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


जनपद में टीईटी के लिए साढ़े सात हजार आवेदन हुए थे। इनमें 6,804 को ही परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है। परीक्षा दो पालियों में जूनियर स्तर पर पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2.30 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


जूनियर स्तर में जेएन डिग्री कालेज, डीएवी और आदर्श बजरंग इंटर कालेज में एक-एक हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जीजीआईसी में 500, खानकाह इंटर कालेज में 643, आर्य कन्या इंटर कालेज में 465 परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में जेएन डिग्री कालेज में 1000, जीजीआईसी में 500 और डीएवी में 696 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें बनाई गईं। ये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। कुल 18 पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।

उधर, नगर पुलिस उपाधीक्षक डा.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हरेक परीक्षा केंद्र में एक उप निरीक्षक और 4 कांस्टेबिल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा डायल-100 भी नजर रखेगी। जेएन डिग्री कालेज में 21 कमरों में 66 टीचर लगाए गए हैं। जीजीआईसी में 11 कक्षों में परीक्षा होगी और 32 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।


डीएवी में 18 कमरों में 40 टीचर, बजरंग इंटर कालेज में 16 कमरों में 32 टीचर, खानकाह इंटर कालेज में 11 कमरों में 22 टीचर और आर्य कन्या में 10 कमरों में 17 टीचर लगाए गए हैं। एक कक्ष में 30 से 40 तक परीक्षार्थी बैठेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed