फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   TET exam candidates left in sweat

टीईटी परीक्षा में परीक्षार्थियों के छूटे पसीने

Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
TET exam candidates left in sweat
 परिषदीय स्कूलों मेें सहायक अध्यापक पद के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल हुए परीक्षार्थियों के प्रश्न हल करने में पसीने छूट गए। उनसे पीसीएस स्तर के सवाल पूछे गए। मंगलवार को यहां शहर के नौ परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। 8566 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 508 परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


टीईटी परीक्षा दो पालियों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में सुबह जूनियर स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 6153 परीक्षार्थियों में 5767 शामिल हुए। 386 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोपहर बाद दूसरी पाली में पंजीकृत 2291 परीक्षार्थियों में 122 गैरहाजिर रहे। 150 प्रश्न हल  करने के लिए परीक्षार्थियों को 150 मिनट दिया गया था। परीक्षा छूटने के बाद कई परीक्षार्थियों के चेहरों से खुशी नदारद थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैथ व साइंस में पीसीएस स्तर के प्रश्न पूछे गए हैं। इन्हें हल करने में परीक्षार्थियों को परेशानियां हुईं। हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान पर प्रश्न पत्र आधारित था। उधर, परीक्षा केंद्रों में शौचालय व पेयजल व्यवस्था न होने से परीक्षार्थियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जीआईसी में परीक्षार्थियों ने बताया कि अंधेरेनुमा कमरों में परीक्षा देने में मुश्किलें आईं। सेंटरों पर परीक्षार्थियों के बैग व अन्य सामग्री रखने की अलग से व्यवस्था न किए जाने पर तमाम परीक्षार्थियों के सामान खो गए। प्रभारी डीआईओएस संतोष कुमार देव पांडेय, डॉयट प्राचार्य व बीएसए के सचल दल ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed