{"_id":"600db3718ebc3e33de66c6de","slug":"terrestrial-inspection-for-kendriya-vidyalaya-on-28th-banda-news-knp607812722","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थलीय निरीक्षण 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थलीय निरीक्षण 28 को
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय विद्यालय के लिए कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित आठ एकड़ जमीन के लिए केंद्रीय विद्यालय की दो सदस्यीय टीम दोबारा 28 जनवरी को स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके पूर्व पिछले दिसंबर में भी टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था।
कृषि विवि की प्रस्तावित जमीन में बरसाती नाला है। यह केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए आड़े आ रहा है। इसके मद्देनजर अब केंद्रीय विद्यालय, प्रयागराज के प्रधानाचार्य और सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर यहां दोबारा आकर जांच करेंगे। टीम के साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक भी रहेंगे। 2017 में केंद्रीय विद्यालय के लिए कृषि विश्वविद्यालय में जमीन स्वीकृत की गई है।
तीन वर्ष से जमीन चयन की प्रक्रिया निपट नहीं पाई। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मानक के मुताबिक विद्यालय के बीच से हाईटेंशन लाइन नहीं होनी चाहिए। न ही जमीन दो भागों में बंटी हो। जमीन के बीच से सड़क, नाला व नदी न हो। गौरतलब है कि पिछले दिसंबर में टीम को प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि नाले को पक्का बनाकर केंद्रीय विद्यालय से बाहर किया जाएगा।