फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo reflex pit road, driver killed

सड़क के गड्ढे में टेंपो पलटा, चालक की मौत

Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tempo reflex pit road, driver killed
एक्‍सीडेंट - फोटो : Demo pic

बांदा। गड्ढायुक्त सड़क में टेंपो पलटने से चालक की मौत हो गई। इसमें सवार छह बाराती चुटहिल हो गए। अन्य सड़क हादसों में पांच बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फतेहपुर जिले के ललौली निवासी भाईचंद्र सोनी (42) पुत्र शिवदर्शन सोनी शनिवार की रात अपनी टेंपो में बारातियों को लेकर पैलानी आ रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर चौराहा के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से टेंपो पलट गया। चालक भाईचंद्र की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इसमें सवार छह बाराती चुटहिल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पत्नी चंपा देवी व मृतक के साले रामबाबू (फतेहपुर) ने बताया कि गांव के ही भाईचंद्र के दोस्त राजकिशोर के पुत्र की शादी थी।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक उसरा पुरवा (मरका) गांव निवासी हंसराज (25) पुत्र रामकृपाल शनिवार की रात पड़ोसी कल्लू (22) के साथ बाइक में इंगुवा मऊ जा रहा था। ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक अन्य घटना में पैगंबरपुर (गिरवां) गांव निवासी हेमराज (32) नंदपाल शनिवार की रात बाइक पर कबरे पुरवा से वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में वह रात भर वह खंती में पड़ा रहा। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा और उसके फोन से घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।


कनवारा गांव का अटल शुक्ला (24) पुत्र दयाराम रविवार को सुबह शहर आते समय फोरलेन बाईपास के ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गया। पैलानी थाना क्षेत्र के पचनेही गांव की गिरीश कुमारी (40) पत्नी श्रीराम सिंह अपने देवर राणा प्रताप सिंह के साथ बाइक पर बांदा से वापस घर जा रही थी। मिरगहनी गांव के पास चक्कर आ जाने पर बाइक से गिरकर जख्मी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed