फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo bike rider died from collision

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tempo bike rider died from collision
सड़क हादसा - फोटो : self
टेंपो की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। दूसरी घटना में टेंपो पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी प्रेम नरेश त्रिपाठी उर्फ लालू (38) पुत्र जग प्रसाद मंगलवार की रात गांव के गुड्डू (40) व सागर (30) के साथ बाइक से अतर्रा जा रहे थे। बाइक प्रेम नरेश चला रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरिया गांव के नजदीक टेंपो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में प्रेम नरेश व सागर को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर जाते समय प्रेम नरेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर और सीने में चोटें आईं। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव से सांड़ी गांव जाते समय मैजिक टेंपो खंती में पलट गया। मैजिक सवार राम बहादुर (24) पुत्र छोटेलाल व पत्नी रेनू (22), ज्ञनिया (40) पत्नी जवाहरलाल, विशंभर (50) पुत्र मइयादीन व रामजियावन (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें टेंपो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न हादसों में छह घायल
बांदा। शहर के शांति नगर निवासी बैजंती (30) पत्नी राजू बुधवार सुबह पति के साथ बाइक से अतर्रा जा रही थी, तभी डिंगवाही गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी गोविंद प्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री राधा को बुधवार दोपहर सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी मिथलेश (22) पुत्र राजेंद्र बुधवार सुबह बिसंडा जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी राजकुमार (24) पुत्र रज्जन बुधवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम करते समय ईंट का चट्टा ढहने से घायल हो गया। उधर, पैलानी निवासी अनवरी (55) पत्नी इफ्तिखार मंगलवार की रात दीवार गिरने से दबकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कसबा निवासी केदार यादव (62) किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed