फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager found unconscious at home, died in hospital

घर में बेहोश मिली किशोरी, अस्पताल में मौत

Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager found unconscious at home, died in hospital
बांदा। संदिग्ध हालात में घर में बेहोशी पड़ी मिली 15 वर्षीय किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी के नजदीक किसी अनजान व्यक्ति का मोबाइल पड़ा मिला। परिजन छेड़छाड़ का विरोध करने पर जबरन जहर खिलाकर मारने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को फिलहाल तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार को किशोरी घर में अकेली थी। परिजन खेत गए थे। शाम को घर लौटे भाई ने उसे घर के कमरे फर्श पर बेहोश पाया। नजदीक में किसी अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल फोन पड़ा था।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। शव को मच्र्युरी हाउस में रखा गया है। गुरुवार को डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से किसान बड़े भाई का कहना है कि घर में अकेला पाकर उसकी बहन के साथ किसी ने जोर-जबरदस्ती की। विरोध करने पर जहर खिला दिया। यह भी बताया कि छह माह पूर्व पड़ोसी युवक ने बहन से छेड़छाड़ की थी, लेकिन पुलिस ने मामला रफा-दफा करा दिया था।

किशोरी चार बहनों में छोटी और आठवीं तक पढ़ाई की थी। कमासिन थाना इंसपेक्टर एके नागर ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना परिजनों ने दी थी। पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed