फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teen vaahanon mein 32 kilo gaanja pakada, chhah giraphtaar

तीन वाहनों में 32 किलो गांजा पकड़ा, छह गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
teen vaahanon mein 32 kilo gaanja pakada, chhah giraphtaar
कोतवाली में खड़े पकड़े गए वाहन। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त रूप से तीन वाहनों पर लाया गया 32 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों कारों एक्सयूवी और स्विफ्ट डिजायर व टाटा मैजिक पर सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। साइबर सेल टीम के एसआई संतोष कुमार सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ आ गए। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि दूसरे राज्यों से अवैध गांजा चोरी की गाड़ियों में लाया जा रहा है। यह खबर मिलने पर पुलिस की दो टीमें कालूकुआं तिंदवारी रोड में नाकाबंदी कर खड़ी हो गईं। कुछ ही देर बाद ओवरब्रिज की तरफ से चार गाड़ियां आईं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भागने की कोशिश भी की। पुलिस ने पीछा कर महोखर बाईपास चौराहे के पास जमुनी पुरवा में रोक लिया। वाहनों में बैठे छह लोगों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक एक्सयूवी काले रंग की कार से ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित निगम पुत्र अशोक निगम बताया। वाहन में काली पॉलिथिन में चार पैकेट गांजे से भरे बरामद हुए। अन्य पकड़े गए लोगों में मतोला वर्मा पुत्र भोला वर्मा (बरसड़ा बुजुर्ग), किशन यादव पुत्र रघुवीर यादव (बिजलीखेड़ा), रमेश रैकवार पुत्र सदुवा (शुतुरखाना), अनूप तिवारी पुत्र गया प्रसाद (इंगोहटा, हमीरपुर), शिवविलास पुत्र मुन्नीलाल श्रीवास (गोखिया, अतर्रा) आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि अवैध गांजे के कारोबार से अपनी व रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्तियां बनाई हैं। पकड़े गए वाहनों के कोई भी कागजात नहीं पेश कर सके। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इन सभी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed