फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teen's death from diarrhea, 12 recruitment

डायरिया से किशोर की मौत, 12 भर्ती

Sun, 29 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teen's death from diarrhea, 12 recruitment
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। डायरिया से एक और मौत हो गई। इस साल डायरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। 12 और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रोहित (11) पुत्र रमेश की उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डायरिया से यह छठवीं मौत है। उधर, डायरियाग्रस्त मरीजों से जिला अस्पताल के हरेक वार्ड खचाखच मरीजों से भरे हैं। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन


शनिवार को डायरिया ग्रस्त 12 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें चंदा (40) पत्नी विजय बहादुर व किरन (45) पत्नी राघवेंद निवासी जमालपुर, पूजा (17) पुत्री दिनेश निवासी पिपरहरी, अंकित (18) पुत्र रामबरन निवासी इंदिरा नगर, संतराम (10) पुत्र धीरज निवासी जखनी, आरती (27) पुत्री पूरन निवासी पीलीभीत, शशि प्रभा (32) पुत्र विकास निवासी चौधरी नगर, भोलिया (60) पत्नी मुन्नी निवासी शंकर नगर, शबनम (27) पत्नी इरशाद निवासी जरैली कोठी, महजबी (35) पत्नी अनवर खां निवासी छावनी, राजू (45) पुत्र कृष्णा निवासी कटरा और बल्देव (65) पुत्र प्रहलाद निवासी गुरेह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed