फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teen dies after falling from tractor, tries to hide dead body

Banda: बरात से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, शव छिपाने की कोशिश

Mon, 08 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after falling from tractor, tries to hide dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में बरात से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। बरातियों और ट्रैक्टर चालक ने शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर फेंक दिया। शव छिपाने की नीयत से ऊपर आटा डाल दिया। पिता ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी शिवभजन यादव का 13 वर्षीय पुत्र राहुल यादव रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए बगलन पुरवा आया था। रविवार को दोपहर बरात से वापस आते समय ट्रैक्टर से गिर गया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन ट्रैक्टर चालक और बरातियों ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत कर डाली।
विज्ञापन


किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूर कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ा हार मुख्य सड़क से 500 मीटर अंदर फेंक दिया। साथ ही उसके ऊपर आटा डाल दिया। जिससे लोगों को शव की जानकारी न हो सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि पुत्र की हत्या कर शव को घटनास्थल से दू्र फेंक दिया गया। छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत होना प्रतीत हो रहा है। ट्रैक्टर बगलन पुरवा निवासी कमलेश कुशवाहा का बताया गया है। जांच की जा रही है। किशोर अपनी बहन के जेठ की बरात में अरमार (मरका) गांव गया था। लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed