{"_id":"6ae23b34895c4c421605ffdc","slug":"target-to-reduce-road-accidents-by-50-percent-banda-news-c-212-1-bnd1020-154023-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसों में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसों में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य
Wed, 28 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले में सड़क हादसों में हर साल होने वाली जनहानि रोकने के लिए अब दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए दुर्घटना संभावित स्थलों की खामियां दूर करने से लेकर यातायात नियमों का पालन कराने तक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने संबंधित विभागों को ठोस कार्ययोजना के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों और उनके पात्र आश्रितों को नियमानुसार समय से मुआवजा दिलाने को कहा।
साथ ही राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर जोर दिया, ताकि सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए अधिक लोग आगे आएं और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।