फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Taking out a procession demanding stoppage of trains

Banda News: जुलूस निकालकर की ट्रेनों के ठहराव की मांग

Tue, 21 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Taking out a procession demanding stoppage of trains
बदौसा। रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पर रेल रोको संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। जुलूस लेकर स्टेशन परिसर पहुंचे पदाधिकारियों ने एडीआरएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

दरअसल बदौसा रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हैं। केवल पैसेंजर गाड़ियां ही यहां पर रुकती हैं। जिस कारण फतेहपुर, अतर्रा और झांसी आदि स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल रोको संघर्ष समिति के पदाधिकारी काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। 21 नवंबर को फिर उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसके तहत मंगलवार को समिति के अध्यक्ष श्यामाचरण बाजपेई के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी पशु चिकित्सालय पुरानी बाजार पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए स्टेशन परिसर पहुंचे। पदाधिकारियों के आंदोलन की सूचना पर बांदा से टीआई रेलवे केके वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद उपमंडल प्रबंधक झांसी से फोन पर पदाधिकारियों की बात भी कराई। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द इस मांग को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर हरीशंकर दुबे, आदित्य बाजपेयी, शाहनवाज़ खान शानू, रामकिशोर पाल, संतोष कुशवाहा, गोविंद मिश्रा, नईम लंबरदार, पप्पू पटेल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed