{"_id":"6182c9feec3f4d686116e6d7","slug":"take-action-against-police-and-doctor-banda-news-knp6621355187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और डॉक्टर के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और डॉक्टर के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन
Take action against police and doctor
- फोटो : BANDA
बांदा। अमन त्रिपाठी हत्याकांड में पिता संजय त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों को अर्जी दी है। इसमें मेडिकोलीगल सेल की जांच रिपोर्ट का हवाला देकर पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर और आरोपियों की तरफदारी करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार से किसी घटना की आशंका जताई है।
बुधवार को राज्यसभा सांसद व सपा नेता विशंभर प्रसाद निषाद अमन के घर पहुंचे। उनके साथ कई अन्य सपा नेता भी थे। पिता संजय त्रिपाठी ने सांसद को भी उस अर्जी की कॉपी सौंपी, जिसमें स्टेट मेडिको सेल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। आरोपी डाक्टर और पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
कहा है कि मेडिको लीगल टीम ने अपनी जांच में बताया है कि अमन की मौत नदी में फेंकने से पहले हो चुकी थी। पिता ने कहा कि यह सुनियोजित ढंग से की गई हत्या है। शहर कोतवाली में पुलिस ने आरोपियों की तरफदारी करते हुए मृतक के परिजनों को अपमानित किया।
विज्ञापन
अब मेडिको लीगल जांच से हत्या होना जाहिर हो गया है। पिता ने यह भी कहा कि अनजान और संदिग्ध लोग उसके घर के सामने से आते-जाते हैं और इशारे करते हैं। उनके परिवार को खतरा है। 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह और उनकी पार्टी उसे न्याय दिलाएगी। सांसद के साथ सपा नेता सुशील त्रिवेदी और राजेंद्र यादव भी थे।