फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tahseel kshatra ko aadersh banayee

अपने तहसील क्षेत्र को आदर्श बनाएं एसडीएम

Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
tahseel kshatra ko aadersh banayee
अपने तहसील क्षेत्र को आदर्श बनाएं एसडीएम
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बोले, गरीबों को योजनाओं का दिलाएं लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कहा कि एसडीएम और बीडीओ समाज के गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। साथ ही अपनी तहसील को आदर्श तहसील बनाएं। अवैध शराब बेचने वालों के संबंध में जानकारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराएं।
मयूर भवन सभागार में मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिवालय, खेलकूद के मैदान व सामुदायिक शौचालय इत्यादि की समीक्षा की और सभी एसडीएम से कहा कि वह अपने तहसील क्षेत्र में देखें कि ग्राम पंचायत सचिवालय संचालित हो गए हैं कि नहीं। प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित कराया जाए, जिससे ग्रामीणों के छोटे-छोटे कार्य गांव में हो सकें। प्रत्येक विकास खंड में चैंपियन बीएलई नियुक्त किए गए हैं। इनके सहयोग से ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित कराए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक गांव से पांच अच्छे लोगों के नाम व मोबाइल नंबर रखने को कहा। इन लोगों के माध्यम से गांव की गतिविधियां जानने के निर्देश दिए। उन्होंने खेलकूद मैदानों और सामुदायिक शौचालयों के संचालन के निर्देश दिए। सभी एसडीएम अपनी तहसील को आदर्श तहसील बनाएं। अवैध शराब बनाई या बेचने की जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9454417497 पर देने को कहा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार आईएएस, एसडीएम नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, रामकुमार पैलानी, महेंद्र प्रताप बबेरू, सौरभ शुक्ला अतर्रा समेत उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मीडिया कर्मियों समेत 2579 को लगी वैक्सीन
बांदा। कोरोना संक्रमण के आए दिन बढ़ रहे केसों से लोगों को बचाने के लिए तिथिवार चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में 45 वर्ष से अधिक उम्र के मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में 8000 लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष दोपहर 3 बजे तक 2579 लोगों ने टीकाकरण कराया।

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। मीडियाकर्मियों को भी इसमें शामिल किया गया है। मंडलीय सलाहकार डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी का कहना है कि डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी गाइड लाइन पर अमल करके संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचने को कहा। मास्क लगाने व हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed