फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Symptoms of polio in children

बच्ची में पोलियो के लक्षण

Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of polio in children
पिता की गोद में बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पोलियो ड्राप लगातार पीने के बाद भी तीन वर्षीय बच्ची में पोलियो के लक्षण दिखे हैं। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। बच्ची के घर जांच टीम भेजी जाएगी। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची का स्टूल (मल) का नमूना जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मामला शहर के जरैली कोठी (चांदमारी क्षेत्र के पास) का है। यहां के बाशिंदे और पेशे से कचहरी में मुंशी ब्रजराज प्रजापति की इकलौती संतान पुत्री नेहा (3) में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। पिता ने बताया कि पैदा होने के बाद से ही वे अपनी बच्ची को लगातार पोलियो ड्राप पिलवा रहे हैं।
विज्ञापन


26 फरवरी को पल्स पोलियो सघन प्रतिरक्षण अभियान की टीम उनके घर आई थी। टीम ने उसकी पुत्री को पोलियो ड्राप पिलाई थी। दवा पीने के तीन दिन बाद नेहा के पेट मेें एेंठन होने लगी। पड़ोस के एक प्राइवेट डाक्टर को दिखाया तो उसने दवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरी तौर पर कुछ राहत मिल गई, लेकिन अब बृहस्पतिवार से बेटी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही। शरीर का निचला भाग अशक्त हो गया है। ब्रजराज ने बताया कि शुक्रवार को उसने बेटी को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता को दिखाया।


उन्होंने कुछ दवाएं दीं पर लाभ नहीं हुआ। डॉ. गुप्ता ने पोलियो की आशंका जताते हुए बच्ची का नाम, पता आदि दर्ज कर लिया और कहा है कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित बालिका के मल आदि का नमूना लेने उसके घर भेजी जाएगी। ब्रजराज ने यह भी बताया कि जिला अस्पताल में उसे सलाह दी गई कि कानपुर में ले जाकर दिखवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed