फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Suhagins looked after Sajan and Chand...

राजकीय पुस्तकालय अध्यक्ष की कुर्सी दस माह से खाली

Wed, 04 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Suhagins looked after Sajan and Chand...
Suhagins looked after Sajan and Chand... - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में बंद हुआ मंडल मुख्यालय का इकलौता राजकीय पुस्तकालय अब 1 नवंबर से फिर खुल गया है, लेकिन पहले की तरह छात्र-छात्राएं यहां नहीं आ रहे हैं। उधर, शासन 10 माह बाद भी रिक्त पड़े पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं कर सका।
विज्ञापन

जीजीआईसी बांदा की प्रधानाचार्य को यहां का अतिरिक्त चार्ज दे रखा गया है। यहां के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं पूर्व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को याद कर रहे हैं। उन्होंने लाइब्रेरी के दिन अच्छा ला दिए थे। जर्जर भवन को आकर्षक और विस्तारित कर आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं/कोचिंग चालू करा दी थी। उनके स्थानांतरण के बाद बंद है।
विज्ञापन

पूर्व डीएम के टिप्स कारगर रहे
एसएससी की तैयारी कर रहे उत्कर्ष तिवारी (छोटी बाजार) ने बताया कि तत्कालीन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी खुद यहां आकर गाइड करते थे। इससे छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ा। उनके दिए टिप्स और नोट्स काफी कारगर साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई की सामग्री भी ज्यादा नहीं
पीसीएस की तैयारी कर रही हिमांशी सोनी (झंडा चौराहा) ने बताया कि पुस्तकालय में अखबार कम आते हैं। अंग्रेजी अखबार पढ़ने को नहीं मिलते। पढ़ाई की सामग्री भी ज्यादा नहीं बची। पूर्व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की व्यवस्थाएं भूल नहीं सकतीं।
कोविड-19 गाइड लाइन के तहत हो रहा संचालन
राजकीय पुस्तकालय का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहीं जीजीआईसी बांदा की प्रधानाचार्य बीना गुप्ता का कहना है कि कोविड-19 गाइड लाइन के तहत सीमित संख्या में छात्र-छात्राओं को बुलाया जा रहा है।

पुस्तकालय में किसी चीज की कोई कमी नहीं है और न होने दी जाएगी। वह रोजाना पुस्तकालय की व्यवस्थाओं पर नजर रख रही हैं। कोरोना संक्रमण का असर खत्म होने पर पूर्व की तरह सभी छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।

Suhagins looked after Sajan and Chand...

Suhagins looked after Sajan and Chand...- फोटो : BANDA

Suhagins looked after Sajan and Chand...

Suhagins looked after Sajan and Chand...- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed