फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   suhag ki salamti mangi

सुहागिनों ने मांगी सुहाग की सलामती

Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
suhag ki salamti mangi
suhag ki salamti mangi - फोटो : BANDA
बांदा। सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के 108 फेरे लगाकर पूजा-अर्चना की और सुहाग की सलामती के लिए कामना की। उधर, मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में साज-सज्जा का काम जोरशोर से चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होगी। महेश्वरी देवी, बांबेश्वर मंदिर, बुद्धराम कुआ आश्रम, संकट मोचन, बांबेश्वर, पंचानन आश्रम आदि में देर शाम तक महिलाओं की भीड़ रही। उधर, चैत्र नवरात्र को लेकर सारा दिन लोग खरीदारी में लगे रहे। संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी के अनुसार अबकी नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। मां परांबा का आगमन अश्व पर हो रहा है। हालांकि, यह कष्टकारी होता है, लेकिन गमन मानव कंधों पर होने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। जिसका फल सुखदायी होगा। बताया कि कलश स्थापना 13 अप्रैल को प्रात 5.43 से 8.47 के मध्य होगी। अष्टमी 20 अप्रैल और नवमी 21 की शाम 6.59 बजे तक रहेगी। 21 को शाम 7 बजे से दशमी आ जाएगी।
विज्ञापन

घरों में पूजा कर मनाएं नवरात्र
अतर्रा। चैत्र नवरात्र को लेकर गौरा बाबा धाम मंदिर, बड़ी माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर समेत अन्य देवी स्थानों पर पुजारियों समेत मंदिर संचालकों ने मंदिर प्रांगण की सजावट की है। पुजारियों ने श्रद्धालुओं से घरों में ही पूजा करने की अपील की है। गौराधाम बाबा मंदिर पुजारी पुरुषोत्तम दास महाराज ने बताया कि पूरे नवरात्रि अखंड ज्योति दीप जलाकर बीमारी से निजात की प्रार्थना की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed