फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sugar Free Mango species of Arunika and Ambika

शुगर फ्री होंगी आम की अरुणिका व अंबिका प्रजाति

Thu, 29 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sugar Free Mango species of Arunika and Ambika
बड़ोखर में किसानों को जानकारी देते डॉ. मनोज सोनी। - फोटो : Amar ujala

आम की नई प्रजातियां अरुणिका और अंबिका बुंदेलखंड में भी दिखेंगी। यह जामुन के रंग की स्वादिष्ट प्रजातियां हैं। शुगर के मरीज भी इसका जायका ले सकते हैं। रहमान खेड़ा (लखनऊ) के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने जिले में प्रगतिशील किसानों के यहां भ्रमण के दौरान यह जानकारी दी। बुंदेलखंड में ये प्रजातियां जल्द किसानों को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


सुनियोजित कृषि विकास केंद्र व आईसीएआर, रहमान खेड़ा (लखनऊ) के तत्वावधान में आधुनिक तकनीकी की खेती पर हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उद्यान अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गुरुवार को बड़ोखर खुर्द गांव में किसान शिवनारायण सिंह और रफीक की बागवानी का निरीक्षण किया। यहां औद्यानिक मिशन योजना के तहत रोपित आम और अमरूद के पौधे देखे।
विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सोनी ने आम की अरुणिका और अंबिका प्रजाति के पौधे रोपने की सलाह दी। कहा कि स्थानीय स्तर के बजाए सीआईएसएच से पौधे मंगाकर रोपण कराएं। वहीं, अमरूद की ललित और श्वेता प्रजातियां भी यहां की मिट्टी के हिसाब से फायदेमंद रहेंगी। उन्होंने किसानों को पाली हाउस में शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा उत्पादन की सलाह दी। उनके सहयोगी नीरज कुमार शुक्ला ने कहा कि पौधों को सही ढंग से तैयार करने के लिए उचित प्रबंधन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से दवाओं का छिड़काव करें। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने किसानों को पुराने अनुत्पादक पौधों के जीर्णोद्धार के बारे में बताया। उद्यान अधीक्षक लक्ष्मी प्रसाद निगम ने योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने नरैनी ब्लाक में दिखितवारा गांव के किसान आत्माराम शुक्ला, विकास शुक्ला, अनूप सिंह कुशवाहा और अतर्रा ग्रामीण के जाहिद अली के बागों का भी भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed