बांदा। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बुधवार को स्कूल में आयोजित समारोह में एडीजे कृष्ण यादव ने शपथ दिलाई। कृषि विभाग के अपर निदेशक विवेक कुमार सिंह और आभा सिंह भी उपस्थित थीं। कप्तान, उप कप्तान और अन्य छात्र पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह की शुरूआत प्रार्थना डांस और दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रधानाचार्य सुसई रथिनम ने अतिथियों को गुलदस्ते भेंट किए।
हेड ब्वाय, हेड गल्र्स, स्पोर्ट्स कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन की परेड बैंड समिति आकर्षक रहीं। कप्तान दिव्यांगी गुप्ता (12बी), उप कप्तान आयशा बानो (11सी), हेड ब्वाय मृत्युंजय तिवारी (12ए), हेड गल्र्स भूमि सिंह (12सी), स्पोर्ट्स कैप्टन राहुल सिंह परमार (12ए), वाइस कैप्टन आयुष यादव (11ए), रेड हाउस कैप्टन सालोनी शुक्ला (12बी), वायस कैप्टन आयुषी आस्थाना (11ए), ब्लू हाउस कैप्टन तनिष्का श्रीवास्तव (12ए), वाइस कैप्टन अंशिका श्रीवास्तव (11सी), ग्रीन हाउस कैप्टन वेदांत शुक्ला (12सी), वाइस कैप्टन जान्हवी शुक्ला (11ए), यलो हाउस कैप्टन प्रज्जवल चौधरी (12ए), वाइस कैप्टन अभय यादव (11बी) ने शपथ ली। इन सभी को एडीजे ने बैज व शैसे प्रदान किए। छात्र-छात्राओं ने बधाई गीत प्रस्तुत किया। वाइस प्रिंसिपल सिद्धराज सहित स्टाफ शामिल रहा।