{"_id":"623b5bfbbdeb36577f7cd6b2","slug":"student-s-body-found-in-yamuna-river-after-two-days-banda-news-knp687104653","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद मिला यमुना नदी में छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद मिला यमुना नदी में छात्रा का शव
विज्ञापन
Student's body found in Yamuna river after two days
- फोटो : BANDA
तिंदवारी/बेंदाघाट। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली स्नातक छात्रा का शव दो दिन बाद यमुना नदी में मिला। नदी में उसकी खोज मंगलवार को सुबह से ही चल रही थी। शव को जल जंतुओं ने काफी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के सैमरी गांव की कुमारी श्वेता तिवारी (19) पुत्री अवधेश तिवारी सोमवार को घर से तिंदवारी स्थित अपने कॉलेज जाने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। देर शाम परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान बेंदाघाट में यमुना नदी की तलहटी पर सब्जी की बागवानी करने वाले किसानों ने सूचना दी कि अज्ञात युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी है। किसानों ने जो हुलिया बताई वह श्वेता तिवारी से मेल खाती थी।
विज्ञापन
इस पर मंगलवार को सुबह से ही पुलिस ने गोताखोरों के साथ बेंदा पुल के आसपास नदी में तलाश शुरू करा दी। पूरा दिन खोज के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा।
बुधवार को सुबह बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने सब्जी किसानों और गोताखोरों को साथ लेकर तलाश शुरू कराई। घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर श्वेता का शव पानी में मिला। कीड़े-मकौड़ों के नोंचने से शव क्षतिग्रस्त हो गया था। जुबान और आंखें बाहर की ओर निकली हुई थीं।
थाना इंसपेक्टर अर्जुन सिंह, कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी, बेंदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पिता अवधेश तिवारी और अन्य परिजन भी थे। पुलिस और पिता फौरीतौर पर इसे आत्महत्या मान रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। श्वेता तिंदवारी के डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह रोजमर्रा की तरह बस से कालेज के लिए रवाना हुई थी।