{"_id":"61a710cc545f743d7a29625e","slug":"student-banda-news-knp666976425","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अंतिम तिथि पर मंगलवार को प्रवेश फार्म न मिलने पर पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़कर वहीं धरने पर बैठ गए। प्राचार्य दूसरे रास्ते से अपने कमरे से निकल गए। हंगामा लगभग तीन घंटे चला। प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सीटों में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय को वह पत्र भेजेंगे। इस आश्वासन और पुलिस के समझाने के बाद छात्र शांत हुए।
महाविद्यालय में मंगलवार को प्रवेश की अंतिम तिथि थी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश फार्म के लिए इकट्ठा थे। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें फार्म उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सनी पटेल के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य कक्ष में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। कक्ष में मौजूद प्राचार्य दूसरे रास्ते से निकले।
उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय से अंतिम तिथि और सीट बढ़ाने के लिए बात करेंगे। छात्रा मनु सोनी, राधा यादव, सिमरन सिंह, रविराज ठाकुर आदि ने बताया कि प्रवेश लिस्ट में नाम है, पर फार्म नहीं मिल रहा। प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीटों की अपेक्षा छात्रों की संख्या ज्यादा है।