फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stove burns in roaming houses, rationing 25 families

घुमंतुओं के घर जले चूल्हे, 25 परिवारों को राशन

Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Stove burns in roaming houses, rationing 25 families
बांदा। लॉकडाउन में अपनी रोजी रोटी और रोजगार गवां बैठे घुमंतू परिवारों के बुझे पडे़ चूल्हों की खबर का असर हुआ। प्रशासन ने 25 और कोटेदार ने 10 परिवारों को राशन बांटा। कोटेदार ने घुमंतू परिवारों को खरी खोटी सुनाई कि मीडिया तक खबर क्यों पहुंचाई।
विज्ञापन

नरैनी तहसील के खेरवा गांव में गरीबी के दिन काट रहे कुचबंधिया घुमंतू परिवार लॉकडाउन के बाद मजदूरी नहीं कर पा रहे। उनके चूल्हे बुझे पडे़ हैं। गुरुवार (9 अप्रैल) को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गांव के कोटेदार ने इन घुमंतू 10 परिवारों को राशन दिया। इन परिवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि की फोटोकापी जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

केला, सुदेवी, पप्पू, रूबी, रानी, उर्मिला, महेश, अंजली, ममता आदि राशन पाने वालों में शामिल हैं। परिवारों ने बताया कि कोटेदार ने मीडिया तक खबर पहुंचाने पर उन्हें खरी खटी सुनाई। उधर, एसडीएम (नरैनी) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि घुमंतू परिवारों के राशनकार्ड नहीं बने हैं, इसीलिए उन्हें राशन नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को 25 परिवारों को राशन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में 10,701 घुमंतू श्रमिक चिह्नित
बांदा। ‘मुसाफिर हूं यारो, न घर है न ठिकाना’। यह फिल्मी गीत चित्रकूटधाम मंडल में 10 हजार से ज्यादा घुमंतू मजदूरों के लिए हकीकत बना हुआ है। लॉकडाउन के बाद श्रम विभाग ने चारों जिलों में इन मजदूरों को सर्वे करके चिह्नित किया है। बांदा में 4033, चित्रकूट में 2108, महोबा में 2213 और हमीरपुर में 2347 (कुल 10,701) घुमंतू श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed