{"_id":"5852e0a44f1c1b686f64c34d","slug":"stop-train-driver-saved-the-lives-of-teens","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोक चालक ने बचाई किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोक चालक ने बचाई किशोर की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : self
मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया। ट्रेन चालक की सतर्कता ने 13 वर्षीय किशोर की जान बचा ली। बृहस्पतिवार को खैराडा जंक्शन में बांदा की ओर एडवांस सिग्नल के नजदीक एक किशोर रेल पटरियों के बीच पड़ा था। इसी बीच झांसी की तरफ से पैसेंजर ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
अचानक कुछ दूर से ही ट्रेन चालक की नजर पटरी पर पड़े बालक पर पड़ी। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर द्वारा खबर मिलने पर आरपीएफ ने किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जहरखुरानी की आशंका जताई गई। अस्पताल में एक बार होश आने पर उसने अपना नाम किशनबाबू (मौदहा, हमीरपुर) बताया।
विज्ञापन