{"_id":"6171aefa5e792b18df5077bf","slug":"sticks-were-used-when-cattle-entered-the-field-eight-injured-banda-news-knp65958639","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मवेशी घुसने पर लाठियां चलीं, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मवेशी घुसने पर लाठियां चलीं, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेत में मवेशी घुसने पर दो पक्षों में लाठियां चलने से महिला समेत आठ लोग लहूलुहान हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में पड़ोसी मन्ना के मवेशी बुधवार की शाम देवकुमार के खेत में घुस गए और मूंग की फसल चरने लगे। देव कुमार ने इसका उलाहना दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए और लाठियां चलने लगीं।
एक पक्ष से देवकुमार (50), भाई गया प्रसाद (45) व चुनुबाद (28), बहू अनीता (40) और पुत्र रामबाबू (25) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मन्ना यादव (50) सहित उसके भाई रामसनेही (60) व मुन्नू (55) चुटहिल हो गए। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।