{"_id":"5f760eaf8ebc3e9bad320e59","slug":"stf-arrested-four-with-200-kg-of-cannabis-in-banda-banda-news-knp585954711","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : एसटीएफ ने 200 किलो गांजे के साथ चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : एसटीएफ ने 200 किलो गांजे के साथ चार को दबोचा
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर डीसीएम में उड़ीसा से लाया गया 200 किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी बांदा के अलावा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के हैं।
एसटीएम टीम के दरोगा विनय सिंह ने अतर्रा रोड पर नवाब टैंक के पास से अलीगंज नवाब टैंक के शमशुद्दीन, खाईंपार बांदा के राममिलन, बांदा के तिंदवारी के शिवदत्त उर्फ मुन्ना और अलीगंज चौकी चौराहा निवासी राजेश को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया।
शमशुद्दीन की निशानदेही पर बीएसएनएल गोदाम के पीछे खड़ी डीसीएम से दो सौ किलो गांजा बरामद किया। गांजा उड़ीसा के संभलपुर से खरीदकर लाया गया था।
बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना के राजू उर्फ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और बांदा के मोहित निगम व राजेंद्र प्रजापति भी हिस्सेदार हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह भदौरिया, सिपाही धीरेंद्र सिंह, शिवानंद, भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह आदि मौजूद थे। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।