{"_id":"5793afa84f1c1b247cc4bf23","slug":"steeped-in-the-valley-did-not-know-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबी किशोरी का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबी किशोरी का नहीं चला पता
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
गवाइन नाले में डूबी बालिका की तलाश में थानाध्यक्ष, पुलिस, लेखपाल और ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बारिश से उफनाए नाले के गहरे पानी में बहकर लापता हुई 5वीं की छात्रा का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। गांव के मल्लाहों समेत गोताखोर पूर दिन जगह-जगह जाल, कांटे और महाजाल डालकर तलाशते रहे।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव की हर्षिता उर्फ गुड़िया (13) पुत्री मूलचंद्र प्रजापति शुक्रवार को दोपहर गवाइन नाला पार करते समय फिसल कर गहरे पानी में बह गई थी। तब से गांव के गोताखोर लगातार उसकी खोज कर रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी सदर तहसीलदार सुनील कुमार पटेल घटनास्थल पर मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि नाव की मदद से बालिका की तलाश की जा रही है। हालांकि पानी कम हो जाने से नाव कीचड़ में फंस गई। बताया कि रविवार को भी बही बालिका की तलाश की जाएगी। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र, ग्राम प्रधान सुधीर चतुर्वेदी, लेखपाल आदि भी मौजूर रहे।
विज्ञापन
उधर, विधायक दलजीत सिंह ने बालिका के परिजनों को सांत्वना दी। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सनी ने भी परिवार से हमदर्दी जताई। उधर, ग्रामीणों ने आशंका जताई कि डूबने के बाद बालिका कीचड़ भरे दलदल में फंस गई है।