फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Statue of former MLA unveiled in Atra

अतर्रा में पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Statue of former MLA unveiled in Atra
अतर्रा में पूर्व विधायक हरवंश पांडे की प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : BANDA
अतर्रा। सरस्वती इंटर कॉलेज में रविवार को कालेज संस्थापक प्रबंधक/पूर्व विधायक हरवंश प्रसाद पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई। कालेज परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक से वह लंबे अरसे तक जुड़े रहे हैं। उनका गांव भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है। उनके पुत्र और विद्यालय प्रबंधक आशीष पांडेय ने कहा कि कॉलेज की आधारशिला बाबूजी ने 1967 में रखी थी। इस विद्यालय से पढ़े कई छात्र आईएएस, आईपीएस सहित राजनीति के ऊंचे मुकामों पर पहुंचे हैं। इस मौके पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भारती तिवारी, दीक्षा सोनी, गाइडर अनिल कुमार को राज्यमंत्री व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संचालन प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र व राजेश मिश्रा ने किया। अध्यक्षता शिव मोहन गुप्ता ने किया। प्रबंधक ने राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट किया। इस मौके पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट अध्यक्ष राजेश करवरिया, सरस्वती इंटर कॉलेज संस्थापक प्रधानाचार्य मार्तंड सिंह, केपी शास्त्री, विजय पांडेय, गल्ला संघ अध्यक्ष कविंद्र त्रिवेदी, भुवनेश पांडेय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, सुनील दत्त पांडेय, शिवदत्त त्रिपाठी, डॉ. विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed