फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   State team to Banda 16 shooter

राज्यस्तरीय टीम में बांदा के 16 शूटर

Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
State team to Banda 16 shooter
राज्य निशानेबाजी टीम में चयनित शूटर। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में बांदा के हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के 16 शूटर भी अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। 39वीं यह प्रतियोगिता तुगलकाबाद (दिल्ली) में दो से छह सितंबर तक होगी। सोमवार को इन शूटरों को हार्पर क्लब में सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय शूटर कोच रामेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली जा रहे निशानेबाजों में विकास पांडेय,अशेष शुक्ला, रुद्राक्ष शर्मा, विजय शुक्ला, रीतेश सिंह, रोहित जैन, सनी धुरिया, मंजू, शांभवी, परिनिती, आदित्य, अनुज, पवन, सुधांशु, निशांत और राहुल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा हाल ही में मेरठ में हुई तीसरी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बांदा हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के 9 खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल जीते हैं। एअर राइफल में विजय शुक्ला, रीतेश सिंह और सनी धुरिया ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते हैं। एअर पिस्टल में विकास पांडेय, अशेष शुक्ला और रुद्राक्ष शर्मा ने सिल्वर और कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed