फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   State level selected player committed suicide by hanging himself

Banda News: राज्य स्तरीय चयनित खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
State level selected player committed suicide by hanging himself
बांदा। बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हाईस्कूल का छात्र था। उसके पिता एवं राज्य मंत्री के निजी पीआरओ दिलीप गुप्ता ने बताया कि इसी साल जुलाई में बेटे ने खेलो इंडिया, खेलो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें बैडमिंटन के लिए उसका राज्य स्तर पर चयन किया गया था। पिता के मुताबिक पढ़ाई की बात पर मां ने डांट दिया था, इसके बाद बेटे ने घटना को अंजाम दिया। बेटा शहर के सेंट मेरिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 वीं का छात्र था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालवन गंज छोटी बाजार निवासी स्वयं अरुण गुप्ता उर्फ कुंवर जी (14) ने घर की दूसरी मंजिल में लगे टीनशेड से लगे एंगल में दुप्पटे से फंदा लगा लिया। मंत्री के पीआरओ व अरुण के पिता दिलीप गुप्ता ने बताया कि एकलौता बेटा था। वह 10 वीं सीबीएसई बोर्ड का छात्र था। उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। रविवार की रात नौ बजे अरुण कमरे में मोबाइल चला रहा था। उसकी मां डॉ. रमा गुप्ता ने देखा तो पढ़ाई के लिए डांट दिया।
विज्ञापन

इसी बात के तनाव में आकर उसने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि अरुण बैडमिंटन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। घटना की जानकारी होने पर उनके निज निवास में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम हाउस में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed