फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sports,principal,prize,collage,player

स्टार इलेवन ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Tue, 09 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
sports,principal,prize,collage,player
sports,principal,prize,collage,player - फोटो : BANDA
नरैनी/तिंदवारी। राजकुमार इंटर कॉलेज में मंगलवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो खेल हुए। कुश्ती के रोमांचक मुकाबले में नरैनी के चंदन सोनी ने रोहित कुशवाहा को पटकनी दी। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए। व्यायाम शिक्षक श्रीनिवास गर्ग, सुरेंद्र मस्ताना निर्णायक रहे।
विज्ञापन

बीडीओ मनोज सिंह, प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, तिंदवारी क्षेत्र के पिपरगवां गांव में क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार इलेवन पिपरगवां ने 4 ओवर से फाइनल मैच जीत लिया। आजाद क्रिकेट क्लब तिंदवारी ने 16 ओवर में 86 रन बनाए। पिपरगवां स्टार इलेवन ने 12वें ओवर में ही मैच आसानी से जीत लिया। मैन आफ द सीरीज व मैन आफ द मैच आदित्य श्रीवास्तव को मिला। स्टार इलेवन के कप्तान आयुष शिवहरे को 11 हजार रुपये व ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

उप विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्राफी दी गई। अंपायर मनोज त्रिपाठी और राहुल शर्मा रहे। कमेंट्री शिक्षक ब्रजराज सिंह और अमित दीक्षित व हरवंश श्रीवास्तव ने की। विजेताओं को अनिरुद्ध सिंह, ब्रजनेश सिंह, बलराम सिंह ने ट्रॉफी और पुरस्कार सौंपे। कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र, हरवंश श्रीवास्तव, दीपू सोनी, रजत ङ्क्षसह, प्रदीप सिंह, विनोद तिवारी, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पंचायत चुनाव आरक्षण पर 202 आपत्तियां
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डीडीसी, बीडीसी, प्रधान सहित ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्रों के प्रस्तावित आरक्षण पर दो सैकड़ा से अधिक आपत्तियां ब्लाक व डीपीआरओ कार्यालयों में दर्ज कराई गईं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख की आपत्तियों का निस्तारण 11 मार्च को व डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्रों की आपत्तियों का निस्तारण 12 मार्च को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रधान क्षेत्र के आरक्षण के विरुद्ध 177 व डीडीसी, बीडीसी व सदस्य ग्राम पंचायत वार्डों के विरोध में 25 आपत्तियां प्राप्त हुई। ज्यादातर आपत्तियां आरक्षित ग्राम पंचायत व वार्डों के विरुद्ध आई है। (संवाद)
-----------------
जल निगम कर्मियों का धरना जारी
बांदा। पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने पर आंदोलन कर रही जल निगम संघर्ष समिति का धरना अनशन मंगलवार को 22वें दिन भी शाखा कार्यालय परिसर में जारी रहा। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसके सिंह ने कहा कि पिछले पांच माह से कर्मचारियों को वेतन व पेंशन नहीं मिली है। वर्ष 2016 से पेंशनरों का बकाया नहीं मिला। कर्मचारी व पेंशनर आर्थिक संकट से जूझ रहे है। इस मौके पर जीपी शैलेंद्र, सुशील कुमार वर्मा, वीके सिंह, सुनील चौहान, प्रद्युम्र कुमार, नीलू, दिनेश कुमार, विजय राम सिंह, सपनीश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सेंगर, सुभाष, जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

----------------
शिक्षक से फोन पर मांगी रंगदारी
अतर्रा। आजाद नगर वार्ड नंबर 14 के शिक्षक वीरेंद्र कुमार गर्ग ने गांव के कुछ लोगों पर फोन से रंगदारी मांगने की शिकायत थाने में की है। पुलिस से बताया कि वह भयवश स्कूल नहीं जा पा रहा। शिक्षक संघ से भी उसने मदद की गुहार लगाई है। शिक्षक संघ ने एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed