फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Speeding bike fell in Khanti, youth died

तेज रफ्तार बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike fell in Khanti, youth died
बांदा। तेजरफ्तार बाइक खंती में गिरने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में देवरानी-जेठानी सहित सात बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी घटना में बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट आई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी राम प्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र ध्यानू उर्फ बल्ली बुधवार को दोपहर अपने मित्र सुशील के साथ बाइक पर घूमने निकला था। अधांव-भभुवा गांव के बीच बाइक असंतुलित होकर खंती में जा गिरी।
विज्ञापन

बाइक चला रहे ध्यानू उर्फ बल्ली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुशील को मामूली चोट आई। बताया गया कि घटना से भयभीत सुशील भाग गया था। दोनों नशे में बताए गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ज्ञानचंद्र ने बताया कि मृतक सबसे छोटा और अविवाहित था। सुशील की दुकान में ही बल्ली बाल कटिंग का काम करता था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीमावर्ती फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे का धनंजय अपनी मामी फूला और उसकी पुत्री रानी व पुत्र छोटू एवं देवरानी रानी को एक ही बाइक में बैठाकर बृहस्पतिवार को दोपहर यहां नवाब टैंक (बांदा) स्थित घर छोड़ने आ रहा था। तभी कालूकुआं के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
पांचों सवार घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में बिसंडा निवासी अयोध्या बृहस्पतिवार को दोपहर अपने साथी मनीष के साथ बाइक पर अतर्रा जा रहा था। खंजा बाबा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पटरी किनारे मिले शव की शिनाख्त
बांदा। गिरवां क्षेत्र के खुरहंड पुलिस चौकी अंतर्गत छिबांव गांव के पास मंगलवार की शाम रेल पटरी किनारे मिले शव की शिनाख्त सेवानंद (42) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र सुरेश की पहचान के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बताया कि पिता 7 जून की शाम पड़ोसी के बयाना कार्यक्रम में गया था। इसके बाद गायब हो गया। उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। फोटो वायरल होने पर उसे जानकारी हुई। उसने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पटरी पर फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत मान रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed