{"_id":"481deff14e9f3f510cc66f6aa2684f16","slug":"sp-workers-conference-speech-inside-and-outside-of-the-shoe-kick-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अंदर एकता के भाषण और बाहर जूता-लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अंदर एकता के भाषण और बाहर जूता-लात
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर अंदर सभागार में सपा नेता कार्यकर्ताओं को एकजुटता और संगठन मजबूत करने का भाषण दे रहे थे तो दूसरी तरफ सभागार के बाहर दो सपा नेता एक-दूसरे को पटक कर पीटने में जुटे थे। आपस में भिड़े सपा नेता तभी शांत हुए जब उनके कपड़े फट गए और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
इन दिनों सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहे हैं। इनमें सरकार की उपलब्धियों का बखान किए जाने के साथ कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट रहने और पार्टी को मजबूत करने की घुट्टी पिलाई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को बड़ोखर ब्लाक का सम्मेलन था। बड़ोखर ब्लाक कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मेलन में सपा के दर्जनों दिग्गज नेता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को एकजुट रह कर अन्य विपक्षी दलों और विरोधियों को सबक सिखाने के भाषण चल रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच सभागार के बाहर दो सपा नेता भिड़ गए। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इनमें एक ग्राम प्रधान भी था। बताया गया कि ग्राम प्रधान एक कोटेदार के बारे में कुछ बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर प्रसाद निषाद तक पहुंचाना चाहता था, लेकिन एक अन्य सपा नेता ने उसे सांसद से नहीं मिलने दिया।
इसी पर दोनों आमने-सामने आ गया। जमकर मारपीट शुरू हो गई। सम्मेलन में अफरातफरी मच गई। बाद में सपा नेताओं ने डांट-डपटकर और समझाकर दोनों को शांत कराया।