फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP will win re-election because of booths

सपा बूथों की बदौलत फिर जीतेगी चुनाव

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP will win re-election because of booths
मंच पर बैठे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अनीस मंसूरी व अन्य सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटी समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को यहां ऐसे ही सम्मेलन में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में एक बार फिर सत्ता हासिल करने के लिए जमकर जोश भरा। कहा कि पिछला चुनाव बूथों की बदौलत जीता था। अबकी फिर यही दोहराएं। जीआईसी ग्राउंड में बांदा विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में प्रदेश सचिव एसएन सिंह ने कहा कि सपा ने चुनाव के पूर्व जो भी वादे किए थे वह पूरे कर दिए हैं। बुंदेलखंड में सिंचाई मुफ्त कर दी। सूखा और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया, मुफ्त राशन बांटा और भी तमाम योजनाएं लागू कीं। राज्यमंत्री का दर्जा हासिल अनीस मंसूरी ने कहा कि पिछली सरकार सपा ने बूथ के कार्यकर्ताओं के बलबूते बनाई थी।

विज्ञापन


अबकी भी इसे दोहराना है। इसीलिए बूथ स्तर पर यह सम्मेलन किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को जुताने में जी जान लगा दें। ताकि फिर सरकार बन सके। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष इम्त्याज खां सहित देवराज गुप्ता, भरतलाल दिवाकर, कमल सिंह मौर्य, अशोक सिंह गौर, सत्तार शोले आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने किया। इमरान अली राजू, अशोक दीक्षित, राम किशोर राजपूत, सुशील त्रिवेदी, रामपाल प्रजापति, अमित सेठ भोलू, अजीज खां, वृंदावन वैश्य, कुदरत उल्ला खां, रुखसाना हाशमी, मनोज निगम लाला, अनूप सिंह यादव, आमिर खां, विजय करन यादव, हाजी रफीकुस्समद, निर्भय सिंह मोंटी, सुनीता रैकवार, रानी देवी श्रीवास, राम किशुन यादव, बसंत पटेल, सलीम मंसूरी, अतीक उल्ला, नासिर, शशि यादव, समीर कुरैशी, रईस अहमद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed