फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP leader murder case will not be re-investigation

सपा नेता हत्याकांड में नहीं होगी पुनर्विवेचना

Fri, 03 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP leader murder case will not be re-investigation

चर्चित सपा नेता दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस और मुख्य अभियुक्त को अदालत से झटका लगा है। आरोप पत्र दाखिल हो जाने के बावजूद इन दोनों ने अदालत से पुन: विवेचना की अनुमति मांगी थी। अदालत ने पहले पुलिस और अब अभियुक्त जितेंद्र सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


मटौंध नगर सपा अध्यक्ष बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला की 12 अगस्त 2014 को बांदा शहर के केवटरा चौराहे पर सरेशाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक सपा नेता की पत्नी नाजमा ने केवटरा मोहल्ला निवासी और बादल खां के पुराने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र सिंह और छोटे खां सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


चारों जेल में हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की विवेचना करके अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब अदालत में अभियुक्तों पर आरोप तय होना हैं जो लगातार टल रहा है। मामला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अभियुक्त जितेंद्र सिंह ने 30 जून को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में अर्जी देकर कहा कि कुछ नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। इसे विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। अभियुक्त ने महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट का हवाला भी दिया।

कहा कि अगर नए तथ्य शामिल नहीं किए गए तो उसे न्याय नहीं मिल सकेगा। जितेंद्र सिंह की इस अर्जी पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम केके अस्थाना ने अपने आदेश में कहा है कि विवेचना के बाद अभियुक्त जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजेश और छोटे खां के विरुद्ध धारा 302, 307 का आरोप पत्र दाखिल हुआ है।

इस पर न्यायालय द्वारा संज्ञान भी लिया जा चुका है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप निर्धारण किया जाना है। न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में अनावश्यक विलंब किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। न्यायाधीश ने जितेंद्र सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया है।


गौरतलब है कि मौजूदा कोतवाली प्रभारी ने भी पिछले माह अर्जी देकर पुन: विवेचना की अनुमति मांगी थी। अदालत ने कोतवाली प्रभारी की इस अर्जी को भी खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed