फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP, BJP, BSP and Congress candidates filed nominations

सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP, BJP, BSP and Congress candidates filed nominations
नामांकन दाखिल करने के बाद खुशी का इजहार करते बसपा प्रत्याशी धीरज राजपूत, जयराम सिंह व गयाचरन दिनक - फोटो : BANDA
बांदा। जिले की चारों विधान सभाओं से भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा सहित 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशियों में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से जयराम सिंह, नरैनी (सुरक्षित) सीट से पूर्व मंत्री गयाचरन दिनकर, बांदा सदर से धीरज राजपूत और बबेरू से रामसेवक शुक्ला ने नामांकन भरा। बबेरू सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी के डा.रामचंद्र सरस, कांग्रेस के गजेंद्र सिंह पटेल और निर्दलीय रामनेवाज ने पर्चा भरा।
बांदा सीट से सपा की मंजुला रानी, कम्युनिस्ट पार्टी के देवनाथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुलाब चंद्र व स्वतंत्र चेतना राज पार्टी के अवधेश कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा नरैनी सुरक्षित सीट से निर्दलीय संदीप ने भी नामांकन भरा।
विज्ञापन

सभी मंगलवार को सादगी के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और रिटर्निंग आफीसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस सहित 16 प्रत्याशियों ने 32 सेट पर्चे खरीदे। पांच दिनों में अब तक कुल 92 संभावित प्रत्याशियों ने 173 सेट नामांकन पत्र लिए हैं।

नामांकन दाखिल करने आए भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल।

नामांकन दाखिल करने आए भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल। - फोटो : BANDA

नामांकन कराने जातीं सपा प्रत्याशी मंजुला रानी।

नामांकन कराने जातीं सपा प्रत्याशी मंजुला रानी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed