{"_id":"a73ab2ff13ac80d2ee2fe398747b1af8","slug":"sp-activists-blew-effigy-of-home-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका गृहमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 02 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बांदा की धरती पर किसान महापंचायत और कई मामलों में यूपी की अखिलेश सरकार को घेरना सपाइयों को नागवार गुजरा। उन्होंने अगले ही दिन शनिवार को यहां गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजकर किसानों से जुड़ी मांगें पूरी करने की अपील की। केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार को यहां आए थे। किसानों से सीधे रूबरू हुए थे। किसानों की कर्जमाफी की गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दी थी। जवाब में अगले ही दिन सपाइयों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर पुतला फूंका। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लगातार अनुदान दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं दी। केंद्र के मंत्री और अफसर सिर्फ जायजा लेते ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सपाइयों ने मांग की कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित डेढ़ गुना मुआवजा किसानों का तत्काल दिया जाए। किसानों के सभी कर्ज माफ हों, डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। गरीब मजदूर किसानों को सस्ता राशन मिले। बुंदेलखंड के किसानों को विशेष बजट और मुफ्त खाद-बीज दिया जाए।
ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के साथ महामंत्री राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, निर्भय सिंह मोंटी, अमित सेठ भोलू, मनीष तिवारी, अनूप यादव, विजय करन यादव, भरतलाल दिवाकर, प्रदीप यादव, शैलेंद्र यादव, नईम नेता, मदन गोपाल, रामपाल प्रजापति, रुकसाना हाशमी, लालेंद्र धुरिया, ऊषा उपाध्याय, पतराखन निषाद, प्रमोद निषाद, शोभाराम कश्यप, संजय साहू (अतर्रा) आदि हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की मुसीबत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। कहा है कि मुख्यमंत्री शादी में शामिल होने और केेंद्रीय गृहमंत्री सिर्फ भाषणबाजी करने आए। हेलीकाप्टरों पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।
यही पैसा यहां के किसानों के काम आ सकता था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, सचिव पंकज मिश्र ने कहा कि आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है।
एक के भी परिजनों को आर्थिक मदद नहीं मिली। लाखों किसान राहत राशि से वंचित हैं। कांग्रेस सरकार ने 77,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए थे। इस सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री ने कर्ज माफी से साफ इनकार कर दिया है।