{"_id":"5fa045a28ebc3e9bd3571e89","slug":"son-murdered-the-watchman-s-father-banda-news-knp592078143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: पुत्र ने ही की थी चौकीदार पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पुत्र ने ही की थी चौकीदार पिता की हत्या
विज्ञापन
अतर्रा/बांदा। एक पखवारे पूर्व बांदा रोड (अतर्रा) में अनिल सोनी की आढ़त में हुई चौकीदार की हत्या उसके पुत्र ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी आठ बीघा जमीन आरोपी के एक बेटे के नाम करना चाहता था, जबकि हत्या का आरोपी बेटा अपने पांचों बेटों के बीच यह जमीन बंटवाना चाहता था।
13 अक्तूबर की रात आढ़त में ड्यूटी कर रहे चौकीदार खम्हौरा गांव निवासी काशी प्रसाद कुशवाहा (65) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गोढ़िया ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि तफ्तीश में पुलिस ने पाया कि हत्या काशी प्रसाद के पुत्र विजय बहादुर ने की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी पुत्र ने बताया कि पिता अपनी पूरी जमीन (8 बीघा) अपने पौत्र (आरोपी के पुत्र) राहुल को देना चाह रहा था, जबकि राहुल के अलावा चार और पुत्र हैं। एक ही को जमीन मिलने से अन्य पुत्रों के बीच विवाद पनप रहा था।
इसी के चलते उसने पिता की हत्या कर दी। अतर्रा इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गला घोंटने के लिए इस्तेमाल की गई जनेऊ बरामद कर ली गई है। आरोपी को खम्हौरा गांव मोड़ के पास सोमवार को सुबह गिरफ्तार किया गया।