फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Solve the problems by installing chaupal in BDO villages

बीडीओ गांवों मेंं चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण करें: विजयलक्ष्मी

Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems by installing chaupal in BDO villages
बांदा। प्रदेश की ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करें। बीडीओ गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं समय से निस्तारित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। सचिवालय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण की बेहतर व्यवस्था की गई है। ग्राम सचिवालय में कार्यरत अधिकारी ध्यान रखें कि उनके कंप्यूटर सहायक ठीक प्रकार से कार्य कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

कहा कि हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत जिन सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया है। उन गली व सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
पीएम व सीएम आवासों के आवंटन में लाभार्थियों की पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अमृत सरोवरों का निर्माण, नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता और सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधूरे कार्यों में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने ब्लॉक बबेरू के ग्राम अलिहा में जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

महिला अपराधों पर नियंत्रण रखने व एंटी रोमियो के के संबंध में जानकारी कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात कही। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed