{"_id":"59b57a284f1c1be87f8b59a7","slug":"social-worker-s-awareded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द बढ़ाने वाले समाजसेवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द बढ़ाने वाले समाजसेवी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में बोलतीं अध्यक्ष डा. शबाना और मंच पर एसपी शालिनी, डा. सबीहा रहमानी, डॉ रंजना सैराहा आदि।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। चिराग फाउंडेशन (महिला कल्याण संगठन) द्वारा आयोजित सांप्रदायिक सौहार्द गोष्ठी और सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं करने वालों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बांदा की सौहार्दपूर्ण जीवनशैली को सराहा।
विज्ञापन
कंफर्टइन सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने कहा कि ऋषि बामदेव और नवाब की नगरी बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा नमूना रही है। उन्होंने चित्रकूटधाम मंडल की दो प्रमुख हस्तियों का भी जिक्र किया। कहा कि नानाजी देशमुख (चित्रकूट) और मौलाना सिद्दीक (हथौरा) ने यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की जड़ें हमेशा मजबूत रखीं। जहां रहनुमा अच्छे होते हैं वहां सब अच्छा होता है। प्रबंधक डॉ.सहीबा रहमानी ने कहा कि बांदा में मेधावियों की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले हमेशा रहे हैं। अभी भी हैं। जरूरत उन्हें हौसला देने की है। गोष्ठी को फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मोहम्मद रफीक, अकील अहमद, महिला डिग्री कालेज में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. दाऊद अहमद, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. रंजना सैराहा, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, डॉ. प्रमोद सैराहा आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में सुमन निगम, स्वप्ना सिब्बी, रानी दमेले, श्यामजी निगम, सदफ खान, सौम्या श्रीवास्तव, रश्मी गुप्ता निशा, फिजियो डॉ. मोहम्मद शरीफ, प्रवीण चौहान, सलमान खां आदि को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, प्रकाश साहू, अरुण निगम, सादिक न्याजी, सचिन चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन