{"_id":"6155f59b8ebc3e62985f6784","slug":"snatching-poison-from-husband-wife-killed-herself-by-eating-banda-news-knp655348931","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से जहर छीन पत्नी ने खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से जहर छीन पत्नी ने खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पति द्वारा लाए गए जहर को पत्नी ने खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि जान देने के लिए पति अपने लिए जहर खरीदकर लाया था, लेकिन पत्नी ने उससे छीन लिया और खुद जहर खा लिया। आठ साल पहले शादी हुई थी। हालांकि मायके वालों ने पति पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है।
घटना बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की है। बुधवार को शाम सुरेश वर्मा की पत्नी सोना (23) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पति ने बताया कि पत्नी सोना टीबी की मरीज थी। तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। काफी पैसा खर्च हो गया था। अब वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। फिर भी मायके वाले आरोप लगा रहे थे कि वह सोना का अच्छा इलाज नहीं करा रहे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी और बाजार से अनाज में रखने वाला कीटनाशक खरीद कर लाया था, लेकिन परिजनों को इसकी भनक लग गई और उससे जबरन दवा छीन ली।
विज्ञापन
वह घर से बाहर गया तभी पत्नी सोना ने वही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी एक मात्र पुत्री कौशिल्या है। वह और पत्नी मजदूरी करके परिवार चला रहे थे, लेकिन जब से बीमार हुई, इसके बाद वह अकेला ही मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
मृतका का मायका सेमरिया कुशल है। पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। टीबी का मर्ज होने पर उसका इलाज नहीं कराया जा रहा था। उसने जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
‘तुम मरोगे तो घर बर्बाद हो जाएगा, मुझे तो टीबी है, कभी भी मर जाऊंगी।’ पति सुरेश वर्मा ने कहा कि पत्नी सोना को पता लगा कि उसके पास जहर है तो उसने जबरन छीन लिया। बोली- तुमने जहर खाकर जान दे दी तो पुत्री का क्या होगा? उसकी शादी कैसे होगी? लेकिन वह तो बीमार रहती है। उसके मरने से घर बर्बाद नहीं होगा। उसे टीबी है तो वह कभी भी मर सकती है, तो जहर खाकर ही मरे जा रहे हैं। पति ने यह भी बताया कि पिछले साल भी उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था।