{"_id":"57a4d1424f1c1bdd332b8feb","slug":"sluggish-monsoon-the-rain-ceased-for-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सुस्त, बुंदेलखंड में बारिश थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सुस्त, बुंदेलखंड में बारिश थमी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आते-जाते बादलों संग छिटपुट और तेज बूंदाबांदी का दौर अभी यूं ही जारी रहेगा। बीच-बीच में कभी तेज चटख धूप के साथ बादलों की लुकाछिपी भले ही राहत का एहसास कराए। फिलहाल झमाझम बारिश के कोई संकेत नहीं है। मौसम जानकारों के मुताबिक सुस्त पड़ीं मानसूनी गतिविधियों से बुंदेलखंड में अब बारिश के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां के मुताबिक प्रदेश से गुजर रही मानसूनी ट्रफ रेखा भी शिफ्ट हुई है। कुछेक हिस्सों को छोड़कर अभी चित्रकूटधाम मंडल में तेज व हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 29 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिनों में 4 और न्यूनतम में 3 डिग्री का इजाफा हुआ है। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार जुलाई माह में रिकार्ड 689 मिलीमीटर हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ होने को खरीफ की फसल के लिए मुफीद मानते हैं। उन्होंने बताया कि तिल व ज्वार की बुवाई का समय तो हाथ से निकल गया है। लेकिन अभी अरहर, मूंग आदि की बुवाई किसान कर सकते हैं।
विज्ञापन