फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Slip the young man killed

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 02 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 02 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Slip the young man killed
हादसा - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। 24 घंटे में ट्रेन से कटने की तीसरी घटना है। उधर, युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के तकिया पुरवा गांव निवासी रामराज (40) पुत्र रामकुमार मंगलवार की रात अतर्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अपने दोस्त अशोक कुमार से मिलने इलाहाबाद जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से काल कर  शिनाख्त की गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई देशराज ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र व पांच पुत्रियां छोड़ गया है। दूसरी ओर जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। मृतक का सिर धड़ से अलग हुआ है। इसके अलावा शरीर का कोई हिस्सा नहीं कटा है। गौरतलब है कि 24 घंटे के अंदर ट्रेन से कटने की तीसरी घटना है। इसके पूर्व मंगलवार को महिला समेत वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की संगीता (18) पुत्री इंद्रपाल ने बुधवार को सुबह घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मां ने कामकाज को लेकर डांट दिया था। इसी बात पर नाराज होकर उसने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed