{"_id":"5d86680c8ebc3e013c6cb585","slug":"six-veterinary-hospitals-will-open-in-banda-and-chitrakoot-banda-news-knp51508503","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा और चित्रकूट में खुलेंगे छह पशु चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा और चित्रकूट में खुलेंगे छह पशु चिकित्सालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट जिले में 6 पशु चिकित्सालय व एक पशु केंद्र खुलेगा। इसके लिए हाल ही में स्थानीय विधायकों ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजे थे। सरकार ने उन्हें स्वीकृति देने के साथ ही 2.15 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। भवन निर्माण का कार्य निर्माण एजेंसी पैक्सपैड को सौंपा गया है। महोबा और हमीरपुर के विधायकों ने इसके प्रस्ताव नहीं भेजे थे।
पशु चिकित्सालय निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने मंडल के सभी विधायकों से अपने क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने के लिए कई माह पूर्व प्रस्ताव मांगे थे। इस पर मंडल से बांदा और चित्रकूट जिलों के विधायकों ने अपने क्षेत्रों के लिए कुल 15 पशु चिकित्सालयों के प्रस्ताव भेजे थे।
इनमें शासन ने 6 को मंजूरी दे दी है। बांदा के नरैनी ब्लाक में चकलापुरवा व रौली कल्याणपुर, महुआ ब्लाक में खुरहंड, बिसंडा ब्लाक में ओरन तथा बबेरू में औगासी शामिल हैं। चित्रकूट में मानिकपुर के रुकमा खुर्द व घुरेटनपुर में प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
प्रत्येक पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए 20.17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बबेरू के औगासी में पशु केंद्र के लिए 14.66 लाख रुपये दिए हैं। हमीरपुर और महोबा के विधायकों ने प्रस्ताव नहीं भेजे।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक मनोज अवस्थी ने बताया कि भवन निर्माण की धनराशि कार्यदायी संस्था को दे दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि भवन निर्माण जल्द शुरू कराकर अगले वर्ष मार्च माह तक पूरा करें।