फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six people injured in road accidents in banda

सड़क हादसों में छह लोग घायल

Sat, 09 Sep 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 09 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी राजेंद्र (40) बाइक से गिरकर घायल हो गया। चाचा राम नरेश ने बताया कि शनिवार दोपहर राजेंद्र बाइक से बांदा आ रहा था। शेखन पुरवा के पास मवेशी के टकरा कर गिर गया। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट आई। फोन से मिली सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में मुरवल (बबेरू) निवासी राम कुमारी (40) पत्नी बड़कू पाल शनिवार को दोपहर खेत में जानवर चराने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पड़ोसी रिंकू ने परिजनों को घटना की सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


चिल्ला प्रतिनिधि के मुताबिक बबेरु कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का सद्दाम (30) शनिवार को दोपहर अपने पड़ोसी सलमान (28) के साथ बाइक में ललौली से लौट रहा था। यहां चिल्ला पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। चिल्ला थानाध्यक्ष शिव सागर ने उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के स्योहद गांव का विजय (13) पैदल बाजार जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव का राम भेद (40)  शनिवार दोपहर ट्रक के टायर में हवा भर रहा था। तभी पहिया में फंसी लोहे की छड़ उछल कर उसके सिर पर आ लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed