फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six more dengue patients found, number reaches 246

Banda News: डेंगू के छह और नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 246

Mon, 23 Oct 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six more dengue patients found, number reaches 246
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी हुई जांच में छह और डेंगू के नए मरीज मिले हैं। यहां डेंगू जांच के 29 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

उधर, नवरात्र के नवमीं की छुट्टी होने की वजह से ओपीडी दोपहर 12 बजे तक की रही। ओपीडी के बाद ट्राॅमा सेंटर में मरीजों का तांता लगा रहा। वायरल फीवर से संबंधित 14 मरीज भर्ती किए गए। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सोमवार को 141 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें 29 सैंपल डेंगू जांच के लिए गए। डेंगू से शहर के मर्दन नाका निवासी खुशनसीब (24), छोटी बाजार निवासी मोनालिका (24), छोटी बाजार निवासी प्रियांशी (20), कुशवाहा नगर रामलली (35), नुनिया मोहाल निवासी अवधेश कुमार (45), कटरा मोहल्ला निवासी सीमा (30) को जांच में डेंगू की पुष्टि की गई।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर के मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी मरीजों की भी भीड़ ट्राॅमा सेंटर में लगी रही। मंडलीय चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज किया गया। डेंगू से मिलने वाले अब मरीजों की संख्या 246 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का हाउस सर्वे जारी है। मोहल्लो में घरों के अंदर जाकर पानी भरे पात्रों में डेंगू लार्वा की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कर्मी पंपलेट्स के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed