फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six miscreants of Rahajni gang arrested

Banda News: राहजनी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six miscreants of Rahajni gang arrested
बांदा। सुनसान स्थानों पर राहगीरों से राहजनी, चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के छह बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो एंड्रायड मोबाइल और 630 रुपये भी बरामद किए हैं। सभी आरोपी युवा हैं।
विज्ञापन


मामले का रविवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 10 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल अलीगंज के पास छह लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले दो युवकों से धमकाकर दो एंड्रायड मोबाइल छीन लिए थे। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

रविवार को रब्बानियां नगर के पास स्थित सेढ़ू तलैय्या से निम्रीपार निवासी रज्जन उर्फ राहुल सैनी, रामा का इमामबाड़ा निवासी लिल्ला उर्फ राहुल, चौसठ जोगिनी मुक्तिधाम निवासी मंगल राजपूत, लाला भइया का अखाड़ा निवासी अरविंद कुशवाहा, चौसठ जोगिनी खाईंपार निवासी राजू उर्फ बंटा व बन्यौटा निवासी साहिल सोनी उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी अलीगंज राजेश मौर्य, हेड कांस्टेबिल शिवप्रकाश सिंह, कांस्टेबल शिवम राय, निहाल रजा, रोहित प्रजापति आदि रहे। खुलासे में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed